Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

विदिशा ब्रेकिंग न्यूज़ पीआईसी बैठक में अनियमितता, निरस्तीकरण की मांग #vidisha #mpnews #jansamparkmp #nagarpalika #

10.3k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 8, 2025

MORE NEWS

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आज जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनसुनवाई कक्ष, विदिशा में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा द्वारा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में श्री संतोष रघुवंशी द्वारा जोखिमग्रस्त बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग सर्वे की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से चिन्हित बच्चों को आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है।

साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री अनुज जैन द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत पात्र बच्चों के नियमित फॉलोअप, प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं अधिक से अधिक पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योजनाओं संबंधी समझ को सुदृढ़ करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आज जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) अंतर्गत उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनसुनवाई कक्ष, विदिशा में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसवा द्वारा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में श्री संतोष रघुवंशी द्वारा जोखिमग्रस्त बच्चों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग सर्वे की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से चिन्हित बच्चों को आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री अनुज जैन द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत पात्र बच्चों के नियमित फॉलोअप, प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं अधिक से अधिक पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की योजनाओं संबंधी समझ को सुदृढ़ करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर ओलम्पस हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
..
नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
..
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर ओलम्पस हाई स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विदिशा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शेख सलीम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। 
     
शिविर में विद्यालय संचालक, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष  श्री शेख सलीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितेन्द्र सिंह तोमर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनिमेष तिवारी उपस्थित रहे।
    
शिविर को संबोधित करते हुए श्री शेख सलीम ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित "DAWN Scheme – Drug Awareness and Wellness Navigation for Drug Free India" के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, जेलों, पुनर्वास केंद्रों तथा विभिन्न संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी इसी उद्देश्य के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को प्रभावित कर देती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गलत संगति, फैशन, दिखावे या साथियों के दबाव में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उनका उज्ज्वल भविष्य प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा से होती है, लेकिन उसका परिणाम कई बार विनाशकारी साबित होता है।
    
न्यायाधीश ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत की समस्या है तो उसका उपहास करने के बजाय उसे सही मार्गदर्शन, उपचार और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
   
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता एवं “नशे के दुष्प्रभाव” विषय पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया।
    
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, कानूनी पहलुओं तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई, जिससे उनमें जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर ओलम्पस हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित .. नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया .. अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर ओलम्पस हाई स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विदिशा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शेख सलीम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। शिविर में विद्यालय संचालक, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शेख सलीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितेन्द्र सिंह तोमर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनिमेष तिवारी उपस्थित रहे। शिविर को संबोधित करते हुए श्री शेख सलीम ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित "DAWN Scheme – Drug Awareness and Wellness Navigation for Drug Free India" के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, जेलों, पुनर्वास केंद्रों तथा विभिन्न संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी इसी उद्देश्य के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को प्रभावित कर देती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गलत संगति, फैशन, दिखावे या साथियों के दबाव में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे उनका उज्ज्वल भविष्य प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा से होती है, लेकिन उसका परिणाम कई बार विनाशकारी साबित होता है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत की समस्या है तो उसका उपहास करने के बजाय उसे सही मार्गदर्शन, उपचार और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता एवं “नशे के दुष्प्रभाव” विषय पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, कानूनी पहलुओं तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई, जिससे उनमें जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान: साढ़ेर में बावड़ी-कुआं उत्सव मनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश
..
नवांकुर संस्था ने कराया पूजन, ग्रामीणों ने ली शपथ, जिला समन्वयक ने बताए जल संरक्षण के उपाय 
..
सतपाड़ा हाट सेक्टर मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत  ग्राम साढ़ेर सतपाड़ा हाट सेक्टर में प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण हेतु भव्य "बावड़ी-कुआं उत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था "श्री दुलादेव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति" द्वारा किया गया।
      
श्रमदान से पूजन तक, हर कदम पर जल के प्रति आस्था -
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्रमदान से हुआ। संस्था के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव के प्रमुख कुएं के आसपास सफाई की और उसे फूल-मालाओं व रंगोली से सजाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुएं का पूजन किया गया। ग्रामीणों ने जल को देवतुल्य मानकर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराया। पूजन के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने जल अपव्यय रोकने, वर्षा जल संचयन करने तथा पारंपरिक बावड़ी-कुओं को पुनर्जीवित करने की सामूहिक शपथ ग्रहण की। 
   
तत्पश्चात आयोजित जल संगोष्ठी में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने कहा, कि "जल गंगा संवर्धन अभियान का मूल उद्देश्य केवल नल-जल योजना नहीं, बल्कि समाज की जल चेतना को जगाना है।" उन्होंने विगत तीन माह से जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और बताया कि कैसे बावड़ी-कुएं भूजल रिचार्ज के सबसे सस्ते व टिकाऊ साधन हैं। श्रीमती श्रीवास्तव ने प्राचीन जल संरचनाओं के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री भीकम सिंह दांगी, श्री बाबूलाल धाकड़, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री गोविंद शर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

जल गंगा संवर्धन अभियान: साढ़ेर में बावड़ी-कुआं उत्सव मनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश .. नवांकुर संस्था ने कराया पूजन, ग्रामीणों ने ली शपथ, जिला समन्वयक ने बताए जल संरक्षण के उपाय .. सतपाड़ा हाट सेक्टर मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत ग्राम साढ़ेर सतपाड़ा हाट सेक्टर में प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण हेतु भव्य "बावड़ी-कुआं उत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था "श्री दुलादेव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति" द्वारा किया गया। श्रमदान से पूजन तक, हर कदम पर जल के प्रति आस्था - कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्रमदान से हुआ। संस्था के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव के प्रमुख कुएं के आसपास सफाई की और उसे फूल-मालाओं व रंगोली से सजाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुएं का पूजन किया गया। ग्रामीणों ने जल को देवतुल्य मानकर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराया। पूजन के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने जल अपव्यय रोकने, वर्षा जल संचयन करने तथा पारंपरिक बावड़ी-कुओं को पुनर्जीवित करने की सामूहिक शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात आयोजित जल संगोष्ठी में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने कहा, कि "जल गंगा संवर्धन अभियान का मूल उद्देश्य केवल नल-जल योजना नहीं, बल्कि समाज की जल चेतना को जगाना है।" उन्होंने विगत तीन माह से जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और बताया कि कैसे बावड़ी-कुएं भूजल रिचार्ज के सबसे सस्ते व टिकाऊ साधन हैं। श्रीमती श्रीवास्तव ने प्राचीन जल संरचनाओं के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री भीकम सिंह दांगी, श्री बाबूलाल धाकड़, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री गोविंद शर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती और डिजिटल साक्षरता पर दिया गया जोर 
..
सहकारी संस्था, इफको एवं पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करना था।
     
संगोष्ठी में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी.के. सोलंकी ने किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग पर बल देते हुए जैविक खाद और नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों और जैविक उत्पादों के प्रयोग से उत्पादन लागत में कमी आती है तथा मृदा की उर्वरता और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
    
कार्यक्रम में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती जगप्रीत कौर ने किसानों को नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सहकारी समितियों के माध्यम से दीर्घकालीन ऋण वितरण व्यवस्था तथा हैप्पी सीडर जैसी योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इनका अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
    
संगोष्ठी में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक श्री विवेक बोधी, जिले की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं ऋण अधिकारी उपस्थित रहे। श्री बोधी ने किसानों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा बैंक द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
    
इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कुमार मनेंद्र ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व नैनो डीएपी द्वारा बीज उपचार की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रति किलोग्राम बीज पर 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी के उपयोग से बीजों का अंकुरण तेज और समान रूप से होता है, पौधों का विकास बेहतर होता है तथा शुरुआती अवस्था में फसल अधिक मजबूत बनती है। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के उपयोग से फास्फेटिक उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है, जिससे लागत घटती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने जैव उर्वरकों, बायो डीकंपोजर, सागरिका एवं अन्य नैनो उत्पादों के उपयोग की भी जानकारी दी। साथ ही मिट्टी परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी का नमूना लेकर उसकी जांच कराने से किसानों को फसलवार संतुलित पोषण प्रबंधन की सटीक सलाह प्राप्त होती है।
    
पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक श्री अजय सिंह परिहार ने संस्थान द्वारा संचालित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों के साथ-साथ महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण, लिप्पण आर्ट, पेंटिंग सहित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में इफको के कृषि स्नातक प्रशिक्षु श्री विशाल पाटीदार ने जैव उर्वरकों के लाभ, उनकी उपयोगिता तथा प्रभावी उपयोग की विधियों की जानकारी किसानों को प्रदान की।
    
संगोष्ठी के दौरान किसानों से मिट्टी के नमूने भी एकत्रित किए गए, जिनका निःशुल्क परीक्षण इफको की प्रयोगशाला में कराया जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर किसानों को फसलवार उर्वरक उपयोग एवं पोषण प्रबंधन संबंधी वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी विशेष महत्व दिया गया। किसानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया। इसके लिए उनके बैंक खाते खुलवाकर योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
     
संगोष्ठी के अंत में किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा उन्हें टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर इफको द्वारा नैनो उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक, सागरिका एवं अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों के साथ कृषि ड्रोन की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने किसानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी नवीन जानकारियों का लाभ उठाया।

#vidisha #kisan

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती और डिजिटल साक्षरता पर दिया गया जोर .. सहकारी संस्था, इफको एवं पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करना था। संगोष्ठी में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी.के. सोलंकी ने किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग पर बल देते हुए जैविक खाद और नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों और जैविक उत्पादों के प्रयोग से उत्पादन लागत में कमी आती है तथा मृदा की उर्वरता और स्वास्थ्य में सुधार होता है। कार्यक्रम में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती जगप्रीत कौर ने किसानों को नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सहकारी समितियों के माध्यम से दीर्घकालीन ऋण वितरण व्यवस्था तथा हैप्पी सीडर जैसी योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इनका अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय से मुख्य प्रबंधक श्री विवेक बोधी, जिले की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं ऋण अधिकारी उपस्थित रहे। श्री बोधी ने किसानों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा बैंक द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कुमार मनेंद्र ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व नैनो डीएपी द्वारा बीज उपचार की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रति किलोग्राम बीज पर 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी के उपयोग से बीजों का अंकुरण तेज और समान रूप से होता है, पौधों का विकास बेहतर होता है तथा शुरुआती अवस्था में फसल अधिक मजबूत बनती है। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के उपयोग से फास्फेटिक उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है, जिससे लागत घटती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने जैव उर्वरकों, बायो डीकंपोजर, सागरिका एवं अन्य नैनो उत्पादों के उपयोग की भी जानकारी दी। साथ ही मिट्टी परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी का नमूना लेकर उसकी जांच कराने से किसानों को फसलवार संतुलित पोषण प्रबंधन की सटीक सलाह प्राप्त होती है। पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक श्री अजय सिंह परिहार ने संस्थान द्वारा संचालित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों के साथ-साथ महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण, लिप्पण आर्ट, पेंटिंग सहित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में इफको के कृषि स्नातक प्रशिक्षु श्री विशाल पाटीदार ने जैव उर्वरकों के लाभ, उनकी उपयोगिता तथा प्रभावी उपयोग की विधियों की जानकारी किसानों को प्रदान की। संगोष्ठी के दौरान किसानों से मिट्टी के नमूने भी एकत्रित किए गए, जिनका निःशुल्क परीक्षण इफको की प्रयोगशाला में कराया जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर किसानों को फसलवार उर्वरक उपयोग एवं पोषण प्रबंधन संबंधी वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को भी विशेष महत्व दिया गया। किसानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया। इसके लिए उनके बैंक खाते खुलवाकर योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। संगोष्ठी के अंत में किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया तथा उन्हें टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर इफको द्वारा नैनो उर्वरक, जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक, सागरिका एवं अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों के साथ कृषि ड्रोन की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने किसानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी नवीन जानकारियों का लाभ उठाया। #vidisha #kisan

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान बावडी उत्सव पूजन कर धूमधाम से मनाया गया
..
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था मां शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी गंज बासौदा सेक्टर गमाकर की आदर्श ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काचरोद के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान का तृतीय समापन अवसर पर सेक्टर गमाकर की पचमा रोड जिन्द बाबा की ऐतिहासिक वावडी उत्सव पूजन का आयोजन किया गया।
    
कार्यक्रम के दौरान रंगोली, दीप प्रज्वलन एवं फूलमालाओं से बावड़ी की आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमति पूजा श्रीवस्तव विकासखंड समन्वयक श्रीमती ममता राठौर एवं समाज सेवी श्री सुनील बाबू पिगले एवं महेन्द्र सिंह लोधी, विजय अरोरा, नितिन भाटे, संजीव शर्मा, आवरण संस्था से अमित शर्मा, पूनम पंथी, मनीषा पंथी, गीता नामदेव, माधुरी पाटस्कर, परामर्श दाता जगदीश प्रसाद साहू, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति काचरोद से राजेन्द्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
   
नवांकुर संस्था माँ शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेन्ट सोसायटी के संचालक हजारी लाल पाटस्कर ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा प्राचीन कुएं और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
    
जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने सर्व प्रथम वावडी की पूजन की। जिला समन्वयक ने जल बचाओ, पेड़ लगाओ” एवं जल स्रोतो का संवर्धन एवं संरक्षण की वात कही गई अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई एव जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Jansampark Madhya Pradesh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

जल गंगा संवर्धन अभियान बावडी उत्सव पूजन कर धूमधाम से मनाया गया .. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था मां शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी गंज बासौदा सेक्टर गमाकर की आदर्श ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काचरोद के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान का तृतीय समापन अवसर पर सेक्टर गमाकर की पचमा रोड जिन्द बाबा की ऐतिहासिक वावडी उत्सव पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली, दीप प्रज्वलन एवं फूलमालाओं से बावड़ी की आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमति पूजा श्रीवस्तव विकासखंड समन्वयक श्रीमती ममता राठौर एवं समाज सेवी श्री सुनील बाबू पिगले एवं महेन्द्र सिंह लोधी, विजय अरोरा, नितिन भाटे, संजीव शर्मा, आवरण संस्था से अमित शर्मा, पूनम पंथी, मनीषा पंथी, गीता नामदेव, माधुरी पाटस्कर, परामर्श दाता जगदीश प्रसाद साहू, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति काचरोद से राजेन्द्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था माँ शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेन्ट सोसायटी के संचालक हजारी लाल पाटस्कर ने आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया तथा प्राचीन कुएं और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने सर्व प्रथम वावडी की पूजन की। जिला समन्वयक ने जल बचाओ, पेड़ लगाओ” एवं जल स्रोतो का संवर्धन एवं संरक्षण की वात कही गई अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई एव जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। Jansampark Madhya Pradesh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

विदिशा ब्रेकिंग न्यूज़ पीआईसी बैठक में अनियमितता, निरस्तीकरण की मांग #vidisha #mpnews #jansamparkmp #nagarpalika # - Vidisha Nagar News