प्रयागराज: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मीरपुर इलाके में निकली आक्रोश यात्रा, पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है।आज सोमवार को करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास मीरापुर इलाके में पुरुष महिला व बच्चों ने मिलकर आक्रोश यात्रा निकाली। इसके बाद मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर पाकिस्तान आतंकियों का का पुतला दहन किया गया ।साथ ही जमकर नारेबाजी की गई है। प्रधानमंत्री से सख्त कदम उठाने का निवेदन किया गया है।