प्रयागराज: पुराना कटरा क्षेत्र के फकीरा गंज में अचानक गिरा पुराना मकान, 2 स्कूटी हुईं क्षतिग्रस्त
मामला पुराना कटरा क्षेत्र के फकीरा गंज का है जहां पर आज सोमवार को करीब 1:00 बजे पुराना जर्जर मकान गिर गया। जिससे मकान के बाहर खड़ी दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है।किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना से बाल बाल लोग बचे हैं। फिलहाल मकान में रहने वाले परिवारों में हड़काम मचा हुआ है। हालांकि स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है।