दिनांक-07.06.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान दिनांक 08.06.2026 से प्रारंभ होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
@Uppolice