खुरई: ऊपज मंडी में चने बेचने आए किसानों के साथ तुलाई में गड़बड़ी, हंगामा हुआ, वीडियो वायरल
Khurai, Sagar | Dec 16, 2024 खुरई की ऊपज मंडी में शाम लगभग 4 बजे मुन्ना लाल मयूर कुमार जैन की फड़ पर किसानों ने जमकर हंगामा किया किसानों के इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल एक किसान इस फंड पर 2 बोरे चना बेचने आया था लेकिन किसान ने गड़बड़ी पकड़ी तो मालूम हुआ कि 5.5 किलो चने कम कर दिए गए। इसकी शिकायत मंडी सचिव से की गई फड़ संचालक को नोटिस जारी। बताया कि हम्माल ने की थी गड़बड़ी