खुरई: नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन के घर चोरी का खुलासा, शहरी पुलिस ने 6.5 लाख के माल के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Dec 15, 2024 रविवार शाम लगभग 4 बजे शहरी थाना पुलिस ने नीति आयोग सदस्य अर्चना जैन के निवास पर हुई 1.37 करोड़ की चोरी का खुलासा किया है। शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि 3 युवकों ने 27 नवंबर की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दो चोरों से साढ़े छह लाख का माल बरामद किया है। तीसरे चोर की तलाश की जा रही है।