बिसवां: बिसवां में दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की हुई मौत
बिसवां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान शौर्य गुप्ता पुत्र आशीष गुप्ता उर्फ दीपू निवासी मोहल्ला गोपाल नगर के रूप में हुई है। शौर्य एलपीएस स्कूल का इंटरमीडिएट का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शौर्य अपने चचेरे भाइयों को बाइक से स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहा था।