हरनौत: हरनौत बीआरसी से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छह बच्चे जिला स्तर के लिए हुए चयनित
हरनौत के रूपसपुर गांव स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार दोपहर 1 बजे को प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना विषय पर प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सीआरसी स्तर पर चयनित 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 48 ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चित्रकला प