लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि मद के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, डीएमएफटी समीर कुल्लू के द्वारा उपायुक्त को जिला अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति,की जानकारी ली।