ब्यौहारी: ट्रक के केबिन में वाहन मालिक का शव फांसी पर लटका मिला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मार्ग पर खड़े ट्रक के केबिन में वाहन मालिक इरफान खान का शव फांसी पर लटका मिला। साथ आए दूसरे चालक ने सुबह सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मृतक प्रतापगढ़ का निवासी बताया गया है।मामले में पुलिस ने सोमावर सुबह 10 बजे से जांच शुरू की है।