जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह व्दारा ग्रामीण अंचलों का 30 अक्टूबर को भ्रमण किया जाएगा। करकेली विकासखंड अंतर्गत रहठा क्षेत्र के अधीनस्थ विभागीय कार्यालयों, छात्रावास, विद्यालय , अस्पताल, उचित मूल्य दुकान एवं अन्य संस्थाओं का निरीक्षण होगा तथा तदुपरांत दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक रहठा में आयोजित जन संवाद स्थल में विभागीय अधिकारी उपस्थित होकर अपने अपने विभाग के किए गए निरीक्षण की विस्तृत जानकारी से अवगत कराएंगे तथा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि गहिराटोला, सिंहपुर, कोलौनी, दुलहरी, ठूठाकुदरी, चरगवां, रहठा , बेलसरा , धमनी, बोदली , कछारी तथा भनपुरा के साथ ही नगर परिषद नौरोजाबाद वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के वार्डाे में स्थित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
Umaria, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026