सिंहस्थ-2028 | नियमित निरीक्षण-102
हरिफाटक अंडरपास और मार्ग चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाएं, टीम एवं संसाधन बढ़ाएं — संभागायुक्त श्री आशीष सिंह
संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।
हरिफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरपास निर्माण, कवेलू कारखाना चौराहा से नीलगंगा चौराहा तथा शांतिनगर होते हुए गेल इंडिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निर्माण के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav Collector Office Ujjain
#Simhastha2028 #Ujjain #MadhyaPradesh #JansamparkMP
9 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026