कोतमा: लॉज दुर्घटना पर कलेक्टर ने सहायक राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
Kotma, Anuppur | Apr 9, 2026 गुरुवार 5:00 बजे कोतमा में अग्रवाल लॉज के धराशायी होने की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगरपालिका परिषद कोतमा के सहायक राजस्व निरीक्षक एवं भवन निरीक्षक योगेंद्रनाथ तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में पूर्व में उपयंत्री वंदना अवस्थी को भी निलंबित कर दिया गया था।