पन्ना: जिला अस्पताल की संवेदनहीनता: सीने के दर्द से तड़पती युवती को डिस्चार्ज कर दोबारा भर्ती से किया इंकार, नर्सों की अभद्रता।
Panna, Panna | Aug 19, 2026 पन्ना जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही और नर्सों की अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि सीने में दर्द से तड़पती युवती को आराम न मिलने के बावजूद एक दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया। दोबारा अस्पताल लाने पर नर्सों ने भर्ती करने से मना करते हुए बदसलूकी की। पीड़ित परिवार ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।