खींवसर: बैराथल कला गांव में आपसी कहासुनी को लेकर युवक के साथ हुई मारपीट, खींवसर थाने में हुआ मामला दर्ज
नागौर जिले के बैराथल कला गांव में युवक के साथ आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट होने का खींवसर थाने में मामला दर्ज हुआ है। इस दौरान पीड़ित भोमाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि कुंभाराम, श्यामलाल, गणपत राम, छोटू राम ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिसको लेकर पीड़ित ने खींवसर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।