जंतर-मंतर से बड़ी खबर! दलित चिंतक एड. राजेंद्र राम की ग्राउंड रिपोर्ट—सरकार से 3 हफ्ते की बातचीत तय?
दिल्ली - संसद मार्ग थाना
सवर्ण समाज से जुड़े UGC रोलबैक और EWS सरलीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली पहुंचे दलित चिंतक एवं अधिवक्ता राजेंद्र राम ने संसद मार्ग थाने से मऊ लाइव को अपनी रिपोर्टिंग के जरिए अहम जानकारी दी।
राजेंद्र राम के मुताबिक, क्षत्रिय करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच बातचीत हुई है। सरकार की ओर से संबंधित मांगों और मुद्दों पर विचार के लिए तीन सप्ताह का समय लिया गया है और इसके बाद दोबारा बैठक की बात कही गई है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक और तीन सप्ताह के भीतर पुनः बैठक की जानकारी दी है। इसी बातचीत के बाद 20 सितंबर को प्रस्तावित UGC रोलबैक सवर्ण महापंचायत को स्थगित किया गया।
लेकिन पूरी कहानी क्या है?
सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच क्या बातचीत हुई?
UGC रोलबैक और EWS सरलीकरण को लेकर आगे क्या होगा?
संसद मार्ग थाने से सुनिए एड. राजेंद्र राम की जुबानी पूरी कहानी…
साथ में देखिए सरकार की ओर से X पर दी गई जानकारी भी।
#RajendraRam #UGCRollback #UGC #EWS #JantarMantar #KarniSena #DelhiNews #MauLive #BreakingNews #UGCNews
Maunath Bhanjan, Mau | Sep 20, 2026