मऊ में परिवार परामर्श समिति की बैठक, 10 मामलों में 4 का निस्तारण
मऊ में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस कार्यालय में परिवार परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 10 मामले समिति के सामने रखे गए। समिति के सदस्यों के प्रयास से 4 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 2 मामलों में सुलह हुई, जबकि 2 मामले बंद किए गए। सुलह वाले मामलों में माधुरी तिवारी पत्नी संजीव तिवारी और आरती शर्मा पत्नी राहुल शर्मा शामिल हैं। वहीं, शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। बैठक में सेवानिवृत्त डीएसपी बृजराज सिंह सिसोदिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।