झांसी: एक किन्नर को युवक ने शादी के बाद धोखा दिया, सोने-चांदी के जेवरात लेकर भागा, नूरनगर की किन्नर ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2024 शादी समारोह में हुई मुलाकात के बाद एक युवक ने एक किन्नर से प्यार का इजहार किया और किन्नर द्वारा उसे स्वीकार करने के बाद दोनों ने बकायदा मंदिर में शादी की। इसके बाद युवक कुछ समय तक बतौर पति किन्नर के साथ रहा और इसके बाद उसका सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी व कीमती फोन लेकर भाग निकला। इस पूरे मामले को लेकर किन्नर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई लगाई।