झांसी: झांसी जीआरपी टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले 1 शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा सोमवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से 1 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। चोर ने अपना नाम रवि वर्मा निवासी जिला कन्नौज बताया।