आज़मनगर: आजमनगर: महेशपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
महेशपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की मौजूदगी में शुक्रवार को शाम पांच बजे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद रहे। इस जन संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना और जल्द समाधान होने का आश्वासन भी दिया।