सिसई: छारदा में सांप काटने से युवती की हुई मौत, परिजनों के द्वारा किया गया दाह संस्कार
Sisai, Gumla | Jul 19, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव में 19 वर्षीय युवती सारो कुमारी पिता जुबी उरांव की सांप काटने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम को गांव में ही उसका दाह संस्कार कर दिया गया। एक घटना तब घटी जब बीते रात वह घर के अंदर जमीन में चटाई बेचकर सोई हुई थी। उसी समय रात में करैत सांप ने उसे काट लिया था।इसके बाद शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल गुमला इलाज के लिए ले जाया गया।