सिसई: सकरौली कुंबा टोली निवासी 20 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में कीटनाशक का किया सेवन, हुई मौत
Sisai, Gumla | Jul 18, 2024 सकरौली कुंबा टोली निवासी 20 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में कीटनाशक का सेवन कर लिया। रेफरल अस्पताल सिसई से उसे सदर अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक युवक बगल के गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।