सिसई: मोहर्रम पर्व पर टोटो में निकाली गई जुलूस में फिलीस्तीनी झंडा लहराए जाने को लेकर सिसई हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
Sisai, Gumla | Jul 18, 2024 गुमला जिला के टोटो में मोहर्रम पर्व के जुलूस में फिलीस्तीन झंडा लहराए जाने को लेकर हिंदू जागरण मंच के झारखंड प्रदेश प्रवर्तन प्रमुख ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा जो असामाजिक तत्व ऐसा घृणित कार्य किए हैं उनको प्रशासन कड़ी सजा दे। ऐसा कार्य करने वाले देशद्रोही की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा नमक भारत का खाते हैं और नारा दूसरे देशों का लगाते हैं।