सिसई: नागफेनी में हुआ घूर्ती रथ यात्रा मेला का आयोजन,घूर्ती रथ यात्रा में शामिल हुए हजारो श्रद्धालु
Sisai, Gumla | Jul 17, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी में बुधवार को घूरती रथ मेला का आयोजन हुआ। इस वर्ष अवसर पर मौसी बड़ी से जगन्नाथ मंदिर तक घूरती रथ यात्रा निकाली गई। घूरती रथ में भगवान जगन्नाथ वापस मंदिर लौटा आए। इस अवसर पर मेला का भी आयोजन हुआ था। जिसमें तरह-तरह की मिठाइयां और खिलौने की दुकान भी लगाए गए थे। इस अवसर पर क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे।