सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय का सिसई विधायक ने किया दौरा,पदाधिकारीयों को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट:- अमित राज,गुमला
Sisai, Gumla | Jul 19, 2024 सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का सिसई विधानसभा के विधायक जीगा सुसारन होरो ने दौरा किया।उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव और अंचलाधिकारी नितेश खालको से बैठक की। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोकथाम का निर्देश भी दिया