सिसई: बघनी से चोरी हुए दो मोटरसाइकिल सिसई पुलिस ने किया जब्त,दो अभियुक्त भी गिरफ्तार
Sisai, Gumla | Jul 17, 2024 सिसई थाना क्षेत्र में सिसई पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर बघनी गांव से चोरी के नौ बाइक के साथ चोरी में शामिल उसी गांव के दो अभियुक्त शहनवाज अंसारी व तेजारुल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.वहीं चोरी के दो मुख्य आरोपी बघनी गांव निवासी रकीम अंसारी व साहब अंसारी अभी पुलिस के गिरफ्त से दूर है,पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही।