गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी को लेकर गया के डीएम सख्त, सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ व अस्पतालों में हीट वेव वार्ड बनाने का दिया निर्देश
गया डीएम शशांक शुभंकर ने समाहरणालय सभागार में गर्म हवा/लू से बचाव को लेकर जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक शुक्रवार की दोपहर 3 बजे किया गया।बैठक में डीएम ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ चालू कराने, खराब चापाकलों की मरम्मत, जरूरत पड़ने पर पानी टैंकर से आपूर्ति और अस्पतालों में हीट वेव वार्ड बनाने का निर्देश दिया।