सिमरी: ईद पर्व को लेकर सिमरी पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी
Simri, Buxar | Mar 8, 2026 आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिमरी थाना पुलिस ने रविवार की सुबह 8 बजे क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिमरी थानाध्यक्ष ने किया, जिसमें पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे।