खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे वार्षिक बोर्ड बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं उठाईं और अधिशासी अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई। सभासदों ने तीन वर्षों से विकास न होने व बिना सहमति कार्य कराने का आरोप लगाया। कई मुद्दे पुनर्विचार में गए, अध्यक्ष ने बोर्ड की सहमति से कार्य कराने का आश्वासन दिया।