हमीरपुर: मुख्यालय में मुजफ्फरनगर में शिक्षक की ह्त्या के विरोध शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
मुजफ्फरनगर में पुलिस कर्मी द्वारा शिक्षक को गोली मारकर की गई हत्या की खबर से मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों में आक्रोश गहरा गया। शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए डीआईओएस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की एक सिपाही ने गोली मारकर हत्या कर दी।