गोरखपुर: एम्स गोरखपुर में भ्रष्टाचार के आरोप, विशेष ऑडिट टीम पहुंची: पहले दीक्षांत समारोह के कार्यों में घोटाले की आशंका
एम्स में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष लेखा परीक्षा टीम पहुंची है।यह पांच सदस्यीय टीम सोमवार से शुक्रवार तक एम्स में हुई कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में इन अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि हुई है,जिससे एम्स प्रशासन में हड़कंप मच गया है।यह मामला पिछले वर्ष 30 जून,2025 को आयोजित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह से जुड़ा है।