अशोक नगर: कोतवाली पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब बेचते किया गिरफ्तार 5 लीटर शराब जब्त
अशोकनगर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रानी पत्नी सुंदर पारदी (25) निवासी माधौगढ़, थाना कचनार, जिला अशोकनगर को सोमवार रात करीब 9 बजे विदिशा बायपास स्थित खालसा कॉलोनी रोड पर अवैध भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा गया।