अशोकनगर जिले में रात्रि गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस की सतर्कता से एक नाबालिग युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 और 14 मई की दरमियानी 2 बजे रात की है।