सुजानगढ़: सालासर में पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को सीकर रेफर किया गया
सालासर। सालासर क्षेत्र में पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक चूरू स्थित गोदाम से शराब भरकर सांड़वा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पिकअप की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।