धोरैया: सादपुर गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल
Dhuraiya, Banka | Jun 14, 2025 धोरैया पंजवारा मुख्य मार्ग पर सादपुर के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे हरेरामपुर गांव निवासी सुमरित गोस्वामी 26 वर्ष की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग जख्मी हो गए. बताया जाता है कि धक्का मार कर अज्ञात हाइवा भागने में सफल रहा.