धोरैया: भतुवाचक हाट परिसर में जनसुराज विस्तार सभा का आयोजन, पाँच लक्ष्यों से कराया गया अवगत
Dhuraiya, Banka | Jun 12, 2025 प्रखंड के भतुवाचक हाट परिसर में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे जनसुराज विस्तार सभा का आयोजन किया गया।इसमें पार्टी के पांच लक्ष्यों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसमें युवाओं का पलायन बंद करने, बुजुर्गों को पेंशन देने, महिलाओं को सस्ता ऋण मुहैया कराने आदि के संदर्भ में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।