धोरैया: बलियास मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कैथोनी गांव के स्वच्छता कर्मी की मौत
Dhuraiya, Banka | Jun 13, 2025 बलियास मोड़ के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से कैथोनी गांव निवासी स्वच्छता कर्मी सुबोध राम 55 वर्ष की मौत हो गई. बताया जाता है कि धक्का मार कर बाइक सवार बकरी व्यापारी भागने में सफल रहा. मुखिया ग्यास खां सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी धोरैया में भर्ती कराया गया.जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.