धोरैया: धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने ललसहिया गांव में छतदार चबूतरे का किया शिलान्यास
Dhuraiya, Banka | Jun 13, 2025 विधायक भूदेव चौधरी ने धोरैया प्रखंड के ललसहिया गांव के शीतला स्थान प्रांगण में 4 लाख 48 हजार की लागत से विधायक निधि से निर्माण होने वाले छतदार चबूतरा का शिलान्यास शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ग्राम वासियों ने उन्हें गांव में सामाजिक आयोजन के लिए छतदार चबूतरा का मांग किया था.