बैतूल: सिमोरीगांव में किसान दंपत्ति पर हमला करने पहुंचे लोगो ने दंपत्ति के नही मिलने पर की फसल नष्ट।पीड़ित ने पुलिस को की शिकायत
Betul, Betul | Jun 8, 2024 घटना खेड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सिमोरी की है।जहां शुक्रवार रात्रि में किसान बनवारी और उसकी पत्नी को जान से खत्म करने के इरादे से गाली ग्लौच करते हुए आए रामेश्वर, शिवपाल,पवन,बासुदेव और एक अन्य युवक को दंपत्ति के खेत में नहीं मिलने पर सभी लोगो ने दो एकड़ में लगी सब्जी की फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया।पीड़ित दंपत्ति ने घटना की शिकायत खेड़ी चौकी में की