धरहरा: मूसलाधार बारिश से किऊल–भागलपुर रेलखंड ठप, ट्रैक पर दो फीट पानी; कई ट्रेनें घंटों फंसीं,रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी,
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सोमवार को किऊल–भागलपुर रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर करीब दो फीट पानी जमा हो जाने के कारण रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया। इससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों तक खड़ी रहीं