तुरकौलिया: सेमरा के वृतिया में आवासीय घर के ढाई फीट ऊपर से गुजर रहा हाईवोल्टेज तार, ग्रामीण हाईकोर्ट में करेंगे परिवाद दायर
सेमरा के वृतिया में आवासीय घर के ढाई फीट ऊपर से गुजर रहा हाईवोल्टेज तार, ग्रामीण हाईकोर्ट में परिवाद दायर करेंगे। शनिवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए वार्ड सद्स्यपति ठाकुर महतो ने बताया कि 3 बार घरों में आग लग गई। जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई वे ध्यान नही दिए।वही लोक जनशिकायत पदाधिकारी के निर्देश के बाद भी विभाग तार हटाने में दिलचस्पी नही दिखाई ।