बांधवगढ़: उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक संपन्न
अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । अत्याचार से पीडित 2 व्यक्तियों को 8 लाख रूपये की आर्थिक मदद की गई । पुलिस अधीक्षक उमरिया से प्राप्त चार अत्याचार के प्रकरणों मे 8 लाख रूपये की सहायता दी गई है । जिले में अपमान अभित्रास से पीडित 31 प्रकरणों में 27 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है।