हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर क्षेत्र में सीआरपीएफ बल व पुलिस के साथ किया भ्रमण।
आज पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 व आगामी त्यौहार होलिका दहन/होली व रमजान/ईद को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ बल व पुलिस बल के साथ कस्बा कोतवाली नगर में भ्रमण किया गया। कस्बों के आम जनमानस से वार्ता कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण मनाने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।