जबलपुर: रईसा बानो ने एएसपी से शिकायत की, मकान का ताला तोड़कर कब्जा, तोड़फोड़ व सामान चोरी का आरोप
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र की केशर बस्ती सगड़ा में मकान का ताला तोड़कर जबरन दूसरा ताला लगाने, सामान चोरी करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। रईसा बानो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि 20 अगस्त को करीब दोपहर 3 बजे कुछ लोग उनके मकान में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि इस दौरान मकान का पंखा, पानी की म