कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित शिवा उर्फ शिवम पुत्र बाबूलाल निवासी मुडाड़ीहा खुर्द, थाना दुधारा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने उसे बगहिया मोड़ इंडस्ट्रियल तिराहे के पास से पकड़ा। पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज था। साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई।