परिहार: रुस्तम अली ने परिहार में सरकार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं को गुमराह कर रही है, यह चुनावी हथकंडा है
परिहार प्रखंड के जगदर गांव निवासी समाजसेवी रुस्तम अली ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री जीविका से जुड़ी महिलाओं को ₹10,000 और लेबर कार्ड धारकों को ₹5,000 देकर वोट के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी राशि से किसी का रोजगार शुरू होना संभव नहीं है।