परिहार: परिहार दुर्गा मंदिर में पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्रि के शुभ अवसर पर परिहार दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का पावन पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्ति में डूबे नजर आए। महिलाओं ने दुर्गा स्तुति और भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल और जयकारों से माहौल गूंज उठा।