परिहार: सौरभर में 180 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पकड़िया गांव निवासी अमन कुमार को 180 बोतल नेपाली शराब और बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेपाल से शराब लाकर परिहार की ओर जा रहा था। सौरभर ट्रांसफार्मर के पास नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।