रजौली: अम्मा गांव थाना क्षेत्र में एक हजार रुपये के विवाद में बाप-बेटे के बीच मारपीट, चार लोग हुए घायल
रजौली थाना क्षेत्र के अम्मा गांव में मंगलवार की शाम एक मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपये को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक बाप-बेटे के बीच मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी 6 बजे प्राप्त।