जशपुर: कलेक्टर ने 11 करोड़ की लागत से बन रहे 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला चिकित्सालय के समीप निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। 11 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे इस भवन में ग्राउंड फ्लोर सहित कुल चार फ्लोर होंगे, जहां गंभीर मरीजों के उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जशपुर जनसम्पर्क से शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी